काबुल में 2 धमाके, 60 से ज्यादा की मौत 200 से ज्यादा घायल

0
फाइल फोटो

काबुल का देह मजांग इलाका शनिवार को धमाकों से हिल गया। इस इलाके में सैकड़ों शिया एक अहम बिजली ट्रांसमिशन लाइन के मुद्दे पर प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे।

इसे भी पढ़िए :  मनमोहन सरकार में एयर इंडिया को हुए 70 हजार करोड़ के नुकसान की CBI जांच, 3 FIR दर्ज

काबुल के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के प्रमुख फ्रैदून ओबैदी ने बताया कि धमाके की प्रकृति के बारे में अब तक कुछ ब्योरा नहीं मिल सका है।वहीं ISIS का समर्थन करने वाली अमाक न्यूज एजेंसी के हवाले से रॉयटर के मुताबिक इस हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली है।

इसे भी पढ़िए :  भारत पहुंचे न्यूजीलैंड के PM जॉन की, NSG सहित कई मुद्दों पर होगी बातचीत

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान हुए दो धमाकों में अब 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, वहीं दो सौ से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  काबुल बम धमाके में मरने वालों की संख्या हुई 80, 350 लोग घायल