धमाकों से दहला पाकिस्तान, पेशावर में विस्फोट से 9 लोग घायल

0
पाकिस्तान

पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिमी क्षेत्र में आज एक गश्ती वाहन के आईईडी की चपेट में आने से चार पुलिसकर्मियों सहित कम से कम नौ लोग घायल हो गए। घटना चारसद्दा जिले के सारोकाले इलाके में हुई।

इसे भी पढ़िए :  अपने ही घर में पाकिस्तान की फजीहत, POK में सड़क पर उतरे लोगों ने लगाए आजादी के नारे

पीटीआई भाषा की खबर के मुताबिक पुलिस ने कहा कि सारोकाले पुलिस थाने का वाहन नियमित गश्त कर रहा था जब शबकादर तहसील में मसल खान गांव के पास उसपर रिमोट संचालित आईईडी से हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना में चार पुलिसकर्मी और पांच नागरिक घायल हो गए। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  सेना ने धवस्त किए दुश्मन के हौसले, एक ही रात में उड़ा डालीं पाकिस्तान की तीन चौकियां, 8 की मौत