ब्रिक्स सम्मेलन 2017: पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को बताया मुख्य मुद्दा, कहा- शांति और विकास के लिए सहयोग जरूरी

0

चीन में आयोजित 9वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रिक्‍स के नए बैंक से सभी सदस्‍यों देशों को बड़ा फायदा है। उन्‍होंने कहा कि शांति और विकास के लिए एकदूसरे देश का सहयोग जरूरी है। उन्‍होंने यह भी कहा कि हिन्‍दुस्‍तान के युवा हमारे देश की बड़ी ताकत है। गरीबी से लड़ने के साथ भारत बड़े स्‍तर पर सफाई अभियान चला रहा है। इससे पहले ब्रिक्‍स सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि बदलते हालात के बीच ब्रिक्‍स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) की अहम भूमिका है। उन्‍होंने कहा कि ब्रिक्‍स देशों के लिए चीन की कई अहम योजनाएं हैं। विकास के लिए एक-दूसरे का सहयोग जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि आर्थिक सहयोग पर व्‍यावहारिक समाधान की जरूरत है। विकास के लिए हम पांचों देश एक मंच पर हैं।

इसे भी पढ़िए :  आजम खान ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा- सरकार देगी विजय माल्या को भारत रत्न

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK