‘सेल्फी विद डॉटर’ पर रिसर्च करेगा कैलिफोर्निया का छात्र

0

नई दिल्ली। एक साल पहले हरियाणा के जींद में स्थित बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान द्वारा शुरू किए ‘सेल्फी विद डॉटर’ अभियान को कामयाबी मिलने के बाद ‘सेल्फी विद डाटर’ पर यूनिवर्सिटी आफ साउथ कैलिफोर्निया अमेरिका के भारतीय विद्यार्थी अनीरबेन बैश्य ने पीएचडी में इस विषय को शोध के रूप में लिया है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज नई अफगान नीति की करेंगे घोषणा

अनीरबेन ने बताया कि ‘सेल्फी विद डॉटर’ विश्व में भारत की महिला सशक्तिकरण की छवि को मजबूती से पेश किया है। इस अभियान के विश्व स्तर पर पडऩे वाले प्रभाव, परिणाम व भविष्य में इसके सामाजिक परिवेश में सकारात्मक प्रभाव और बदलाव की सम्भावनाओं पर शोध और अनुसंधान किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  सोमालिया: बाजार में धमाका, 17 की मौत

सुनील जागलान ने बताया कि यह वाक्य ही पूरे देश के लिए गर्व का विषय अमेरिका के विश्वविद्यालय में भारतीय अभियान को अनुसंधान के लिए प्रभावशाली मानते हुए चुना है। इस अभियान के उद्देश्य और लक्ष्य सारे विश्व के शोधकर्ताओं के बीच में पढ़े जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  ब्रेक्जिट के कारण ब्रिटेन को ‘मुश्किल समय’ का सामना करना पड़ेगा: ब्रिटिश पीएम