हादसे का शिकार हुए नेपाल के पूर्व गृहमंत्री,300 मीटर गहरी नदी में गिरी कार, नहीं मिला अब तक सुराग

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

कई घंटों से चल रही है तलाश
कई घंटों की मशक्कत के बाद नेपाल पुलिस एक वृद्ध महिला सहित तीन शव ही ढूंढ पाई थी जबकि देर रात तक भी पूर्व गृहमंत्री और उनके दो सगे भाईयों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका था। गाड़ी से कूद कर जान बचाने वाले ड्राइवर भी नेपाल पुलिस में ही कार्यरत है। उसका भरतपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  सिंधु जल संधि के मसले पर विश्व बैंक की शरण में पहुंचा पाक

ड्राइवर को कहा था करो आराम
इस दुर्घटना के बारे में सबसे पहले ड्राइवर ने ही पुलिस को खबर दी। उसी ने अपने बयान में बताया कि लंबी दूरी होने के कारण दुर्घटना से एक घंटा पहले ही पूर्व मंत्री उसे आराम करने को बोल कर खुद गाड़ी चलाने लगे।

इसे भी पढ़िए :  लंदन हमले के खुशी मना रहे हैं ISIS समर्थक ट्विटर यूजर्स

सरकार में रह चुके हैं मुख्य सचिव
माधव घिमिरे पहले नेपाल सरकार के मुख्य सचिव हुआ करते थे। नेपाल में पहले संविधान सभा के विघटन के बाद दूसरे संविधान सभा चुनाव कराने हेतु राजनीतिक दलों की सहमति में बनी गैर राजनीतिक सरकार में उन्होंने गृह तथा विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभाला था।

इसे भी पढ़िए :  बॉडीगार्ड से 'बेइंतहा प्यार' करती थी : राजकुमारी डायना
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse