US के लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर फायरिंग, हाई अलर्ट के बाद खाली कराया गया टर्मिनल

0
INDvsWI T20

अमेरिका के लॉस एंजेलिस के एलए एयरपोर्ट पर फायरिंग की घटना सामने आई है। एयरपोर्ट को खाली करा लिया गया है। पुलिस ने एयरपोर्ट को चारों तरफ से घेर लिया है। पुलिस का कहना है कि एयरपोर्ट के टर्मिनल 1,5 और 7 से लगातार फोन आ रहे हैं। लॉस एजेंलिस पुलिस डिपार्टमेंट का कहना है कि टर्मिनल छह पर लोगों को बंधक बनाए जाने की संभावना है। एयरपोर्ट के बाहर यात्रियों की भीड़ जुट गई है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने लोगों ने एयरपोर्ट के भीतर फायरिंग की है।

इसे भी पढ़िए :  UN में सुषमा ने दिया शरीफ़ को करारा जवाब, कहा ‘जिनके अपने घर शीशे के हो वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते’

नीचे दी गई तस्वीरANI  के सौजन्य से –

airport

यहां के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फायरिंग की खबर है। एयरपोर्ट को खाली करा लिया गया है। वहीं, पुलिस ने एक संदिग्ध को अरेस्ट किया है। उसके पास से हथियार बरामद किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सेंट्रल टर्मिनल एरिया (CTA) के अराइवल और डिपार्चर एरिया को बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट के के आस-पास का ट्रैफिक थम गया है। एयरपोर्ट पर A-4 लेवल का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ टर्मिनल को खाली करा लिया गया है। पूरे एयरपोर्ट को पुलिस ने घेर लिया है।  बता दें कि लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट दुनिया के बड़े एयरपोर्ट्स में से एक है।

इसे भी पढ़िए :  युद्ध की आशंका, दिल्ली समेत देश के महत्वपूर्ण हवाईअड्डों पर हाई अलर्ट जारी

पुलिस ने की शांति की अपील –

लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट पुलिस डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर बताया, “पब्लिक सेफ्टी के लिए एहतियात बरती जा रही है। शांति और धैर्य बनाए रखें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।”

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर मुद्दे पर फिर बोले नवाज शरीफ, कहा शांति के लिए मुद्दे को सुलझाना जरूरी