कोयला खदान में भरा बाढ़ का पानी, बमुश्किल बची मजदूरों की जान

0

बीजिंग। उत्तरी चीन के शानशी प्रांत में बाढ़ के पानी से भरी एक कोयला खदान में फंसे आठ कर्मियों को शुक्रवार तड़के बचा लिया गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मजदूरों को खदान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  भारत का चीन को दो टूक, हमारे आंतरिक मामले में दखल बर्दाश्त नहीं

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि जिनचेंग सिटी की एक कोयला खदान में बीते शनिवार को बाढ़ का पानी भर गया था। तब खदान में 94 लोग काम कर रहे थे। उनमें से 82 लोगों को बचा लिया गया था लेकिन 12 लोग खदान में ही रह गए थे।

इसे भी पढ़िए :  गर्लफ्रेंड की लव बाइट्स ने ली जान

इन 12 लोगों में से आठ लोगों से फोन के माध्यम से रविवार को संपर्क हुआ। करीब 125 घंटे तक लगातार चले बचाव अभियान के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें उपचार के लिए एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है। लेकिन बाकी बचे चार मजदूरों का अभी पता नहीं लग पाया है। बचाव टीम उनकी शिद्दत से जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़िए :  ये शादी नहीं आसां बस इतना समझ लीजिए, एक उफनती नदी है और तैर के जाना है! पढ़िए जरूर