अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग से एक दिन पहले आए एनबीसी के सर्वे में हिलेरी क्लिंटन को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। सर्वे के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडीडेट हिलेरी राष्ट्रपति पद की रेस में ट्रंप से चार पॉइंट आगे है। सर्वे में हिलेरी को 44 परसेंट और ट्रंप को 40 परसेंट सपोर्ट मिला है। एनबीसी द्वारा अक्टूबर में किए सर्वे में हिलेरी ट्रंप से 11 पाइंट नीचे हो गईं थी। तब सर्वे में हिलेरी को मात्र 37 फीसदी और ट्रंप को 48 फीसदी समर्थन मिला था।
हिलेरी ने महिला वोटर्स के बीच में दो पॉइंट की बढ़त बना रखी हैं, जबकि ट्रंप ने पुरुषों, विशेष रूप से कॉलेज न जाने वाले श्वेत अमेरिकियों के बीच दो पॉइंट की बढ़त बना रखी हैं। वहीं, हिलेरी ने कॉलेज की डिग्री रखने वाले श्वेतों के बीच ट्रंप से 10 अंको की बढ़त बना रखी हैं। एनबीसी सर्वे के अनुसार यह भी पता चला है कि 52 फासदी लोग हिलेरी को अमेरिका की राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहते हैं।