पाकिस्तान में हिंदू लड़की का अपहरण

0
पाकिस्तान

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के थारपरकर जिले में मंगलवार को एक हिंदू युवती का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। डॉन के मुताबिक, युवती के परिजनों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि नगरपारकर क्षेत्र के वारायनो गांव में उनकी बेटी रविता मेघवार (16) का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने परिावर के सदस्यों को को नशीली गोलियां खिला दी, जिसके बाद उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। युवती के परिवार के कुछ सदस्यों को बेहोशी की हालत में इस्लामकोट के एक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़िए :  मौलवी ने महिला की तस्वीर खींच व्हाट्सऐप पर किया शेयर, लिखा- “अल्लाह कसम, नो ब्रा”

युवती की मां हाकू और पिता सतराम दास ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का सैयद समुदाय के कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। उन्होंने आशंका जताई है कि वे रविता का जबरन धर्म परिवर्तन कर उसकी शादी सैयद नवाज अली शाह से करा सकते हैं।युवती के परिजनों के मुताबिक, सैयद आमतौर पर उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था।थारपारकर और उमरकोट जिलों की पुलिस की संयुक्त टीमों ने युवती का पता लगाने के लिए कई गांवों मे छापेमारी की।

इसे भी पढ़िए :  अलग-थलग पड़ा पाक, अमेरिका और रूस के बाद जर्मनी ने भी किया ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का समर्थन