3000 पाउंड में नीलाम हुए तानाशाह हिटलर की पत्नी के निकर

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नाजी तानाशाह एडॉल्फ हिटलर की पत्नी इवा ब्राउन के नीले निकरों का जोड़ा ब्रिटेन में एक नीलामी में 3,000 पाउंड में बिका। नीलामी में जितनी कीमत का अनुमान लगाया गया था यह उससे सात गुना ज्यादा में बिके हैं।

यह संग्रह जिसमें सोने की रत्नजड़ित अंगूठी, चांदी का आईना लगा बक्सा और चांदी का एक अन्य बक्सा जिसमें अभी भी ब्राउन की लाल लिपस्टिक रखी है, उसे ब्रिटेन के एक निजी संग्रहकर्ता ने खरीदा है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप ने चीन को बताया चोर, कहा ‘जाओ रख लो हमारा ड्रोन’

वोरसेस्टरशायर के मालवर्न के फिलीप सेरेल नीलामी घर में नीलामी के लिए रखे गए संग्रह की इन कुछ वस्तुओं की नीलामी को लेकर अनुमान था कि वे लगभग 400 पाउंड में बिकेंगी, लेकिन ये 2,900 पाउंड में बिकी।

इसे भी पढ़िए :  स्पेक्ट्रम नीलामी से सरकार को मिलेंगे 5.66 लाख करोड़ रुपए

नीलामी घर ने बताया कि निकरों पर लेस और रिबन लगी हुई है और इन पर ब्राउन के नाम के पहले अक्षरों के कसीदे किए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  जाधव मामला: ICJ में हारने के बाद पाक में वकीलों की खिंचाई, पढ़िए पाकिस्तान के टीवी चैनल वाले क्या कह रहे हैं

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोने की अंगूठी में दुधिया पत्थर के इर्दगिर्द छह मानिक जड़े हैं, वह 1,250 पाउंड में बिकी, जबकि चांदी का लिपस्टिक केस जिस पर ह्यईबीह्ण लिखा है वह 360 पाउंड में बिका।