सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वारयल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्ची’ऊँ’ शब्द सुनते ही अजीब प्रतिक्रिया देती है। उनके अंदर चमत्कारी परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इसमें एक शख्स ‘ऊँ’ शब्द का इस्तेमाल करके अपनी बच्ची को सुला देता है। वीडियो में दिखाया गया है कि बच्ची काफी तेज-तेज चिल्लाकर रो रही होती है। तब ही पिता जिसने बच्ची को गोद में लिया होता है वह उसके सामने ‘ऊँ’ का उच्चारण करने लगता है और बच्ची चुप होकर सो जाती है। यह बिल्कुल किसी जादू की तरह लगता है। इस वीडियो को फेसबुक पर डेनियन इसेनमैन नाम के शख्स ने पोस्ट किया था। वह सेन डियागो में रहते हैं। उन्होंने इस वीडियो को 22 अप्रैल को फेसबुक पर पोस्ट किया था। तब से अबतक 3 करोड़ से ज्यादा लोग इसको देख चुके हैं।
डेनियन एक लेखक हैं। उनकी बेटी का नाम डिवाना विक्टोरिया है। वह कुल तीन हफ्ते की है। डेनियल की पत्नी का नाम डायना है। दोनों ने पांच साल पहले शादी की थी। यह उनका पहला बच्चा है। डेनियल ने पहले इस ट्रिक का लाइव वीडियो किया था। उसके बाद उन्होंने दोबारा ठीक वैसा ही वीडियो पोस्ट किया। जिसने भी यह वीडियो देखा वह डेनियल की कला से इंप्रेस हो गया। कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों को सुलाने के लिए ऐसा ही करते हैं।