इमरान खान का खुलासा, ‘पनामागेट पर चुप रहने के लिए नवाज़ शरीफ़ ने मुझे दिया 10 अरब का ऑफर’

0
नवाज शरीफ
फाइल फोटो

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पानामागेट स्कैंडल पर चुप रहने के लिए शरीफ ने उन्हें 10 अरब रुपये का ऑफर दिया था। हालांकि सरकार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। हालांकि इमरान ने यह भी साफ किया कि शारीफ ने यह प्रस्ताव सीधे तौर पर नहीं दिया था बल्कि यह ऑफर उनके तरफ से आया था।

इसे भी पढ़िए :  नाइजीरिया: गलती से लड़ाकू विमान ने शरणार्थी कैंप पर की बमबारी, 100 की मौत

खान ने एआरवाई न्यूज को बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के मित्रों में शामिल एक व्यक्ति ने उन्हें पनामा लीक मुद्दे पर चुप रहने के लिए 10 अरब रूपये की पेशकश की थी। खान ने कहा कि वह व्यक्ति उनसे करीब दो हफ्ते पहले मिला था और उन्हें बताया कि उन्हें यह काम दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ महिलाओं ने निकाली रैली

क्रिकेटर से नेता बने 64 वर्षीय खान ने कहा, ‘वह मुझसे करीब दो हफ्ते पहले मिलने आए थे और पेशकश के बारे में मुझे बताया था।’ उनके हवाले से खान ने बताया, ‘10 अरब रुपया तो सिर्फ शुरुआत मात्र है। यदि मैंने कुछ नरमी दिखाई तो वे मुझे उससे भी ज्यादा दे सकते हैं।’

इसे भी पढ़िए :  नरेंद्र मोदी को गलत सिग्‍नल न देता तो आज ये हाल न होता- इमरान खान

बहरहाल, मुख्यमंत्री शाहबाज ने इमरान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया कि इमरान सरसर झूठ बोल रहे हैं। इससे पहले राज्य की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब भी इमरान के दावे को खारिज कर चुकी है। मरियम का कहना है कि इमरान एक नाटकबाज है और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।