अमेरिका में बढ़ा भारतीयों को कद, US चुनाव में दो भारतीय भी जीते, कमला हैरिस ने रचा इतिहास

0
अमेरिका

अमेरिका में हो रहे सीनेटर और कांग्रेस मेंबर के इलेक्शन में भारतीय मूल के 6 कैंडिडेट में से तीन को जीत मिल गई है। प्रमिला जयपाल ने वॉशिंगटन में जीत के साथ रिकॉर्ड बनाया है। वे हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की पहली भारतीय-अमेरिकन महिला मेंबर बनी हैं। भारतीय मूल की कमला ने यूएस सीनेट इलेक्शन में जीत हासिल की है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय-अमेरिकी बन गई हैं। एक और भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट राजा कृष्णमूर्ति ने एल्महर्स्ट से पूर्व मेयर और रिपब्लिकन पार्टी के पीटर डिसियान्नी को शिकस्त देकर इलिनोइस से अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव जीत लिया

इसे भी पढ़िए :  नोएडा के मनवीर गुर्जर बने 'बिग बॉस 10' के विजेता

51 साल की हैरिस ने अपनी ही पार्टी की डेमोक्रेट लॉरेटा सांचेज को हराया। कमला यूएस सेनेट में चुनी गई 6वीं अश्वेत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा यूएस सेनेट में चुने गए पांचवें अश्वेत सेनेटर थे। हैरिस बीते दो दशक से ज्यादा वक्त में ऊपरी सदन के लिए चुनी गईं पहली अश्वेत महिला हैं। पांचवें अश्वेत अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा थे। बीते दो दशकों से भी ज्यादा समय में उच्च सदन में पहुंचने वाली वे पहली अश्वेत महिला हैं।

इसे भी पढ़िए :  काबुल में विस्फोट, पांच लोगों की मौत

kamla

कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन साइंस की पढ़ाई के लिए चेन्नै से अमेरिका गई थीं। वहीं, कमला के पिता डॉनल्ड जमैका में पले-बढ़े। अपने देश के बड़े रिसर्च स्कॉलर में गिने जाने वाले डॉनल्ड ने इकनॉमिक्स की पढ़ाई की। कमला का जन्म ओकलैंड, कैलिफॉर्निया में हुआ था। कैलिफॉर्निया की दो बार अटॉर्नी जनरल रह चुकीं हैरिस अब बारबरा बॉक्सर का जगह लेंगी। बॉक्सर ने सेनेट में दो दशक से ज्यादा वक्त तक अपनी सेवाएं देने के बाद 2014 में रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।

इसे भी पढ़िए :  ये है पाकिस्तान एयरलाइंस, प्लेन में सात यात्री खड़े खड़े गए मदीना