अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप, हिलेरी को 218 के मुकाबले 276 वोटों से हराया

0

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर टिकी थी। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए डेमोक्रेट की हिलेरी क्लिंटन को 218 के मुकाबले 276 वोटों से हरा दिया है। आपको बता दे, जीत के लिए ट्रंप को 50 राज्यों के कुल 538 इलेक्टोरल वोट में से 270 वोट की जरूरत थी। लेकिन ट्रंप ने 276 इलेक्टोरल वोट हासिल कर जीत अपने नाम करी। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन 218 वोटों पर सिमट गईं।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप का रूस की सराहना करना राष्ट्रीय सुरक्षा चिंता का विषय है: हिलेरी

नतीजे आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों में जश्न का माहौल बना हुआ है। वहीं दूसरी और अमेरिका के 240 साल के इतिहास में पहली बार महिला राष्ट्रपति बनने का सपना देख रहीं डेमोक्रेट प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन को ज़ोरदार झटका लगा है। हिलेरी क्लिंटन ने फिलहाल समर्थकों को संबोधित करने से मना कर दियै है। साथ ही उन्होंने समर्थकों से जाने को भी कहा।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप प्रशासन को कोर्ट ने दिया झटका, अमेरिकी जज ने मुस्लिम देशों पर लगे प्रतिबंध को हटाया

सीएनएन के मुताबिक, हिलेरी को डेलावेयर, इलिनॉयस, मैरीलैन्ड, मैशासुचेटस, न्यू जर्सी, रोड आईजलैंड और कोलंबिया में जीत दर्ज की। डोनाल्‍ड ट्रंप के पाले में टेक्‍सास, लुइसियाना, नेब्रास्‍का, कंसास, व्‍योमिंग, उत्‍तरी और दक्षिणी डकोटा, केंटुकी, ओकोहामा, इंडियाना, नॉर्थ व साउथ कैरोलिना, इंडियाना और केन्टकी राज्‍य गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  ढाका में पुलिस के छापेमारी में पकड़े जाने के डर से महिला उग्रवादी और उसके साथी ने खुद को उड़ाया