भारत चीन ने मनमुटाव ताक पर रख कर एक साथ किया समुद्री डाकुओं का सामना

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

किसी भी कार्रवाई से पहले पूरी स्थिति को समझने की कोशिश करते हुए भारतीय नौसेना के हेलिकॉप्टर रात के अंधेरे में उस जहाज के आसपास के हालात का जायजा लेने लगे। इसके बाद इंडियन नेवी जहाज के ऊपरी डेक से समुद्री डाकुओं को हटाने की कोशिश करने लगी। सुबह होने पर समुद्री डाकू ऊपरी डेक पर दिखाई नहीं दे रहे थे। इसके बाद भारतीय नौसेना द्वारा सुरक्षा दिए जाने और ‘ऑल क्लियर सिग्नल’ मिलने पर उस जहाज के क्रू मेंबर्स का साहस बढ़ा और टीम के कुछ सदस्य धीरे-धीरे स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर निकले। इसके बाद समुद्री डाकुओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग दिखाते हुए नजदीक में ही तैनात चीनी नौसेना के जहाज से एक दल इस प्रभावित जहाज पर पहुंचा। भारतीय नौसेना के हेलिकॉप्टर ने उस जहाज को हवाई सुरक्षा मुहैया कराई। जहाज की तलाशी के बाद पता चला कि समुद्री डाकू रात में भाग गए थे। चालक दल के सभी 19 सदस्य सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़िए :  घबराए पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक से की अपील, कश्मीर में भारत को बांध बनाने से रोको
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse