चीन में एक बच्चा नीति में छूट देने के बाद, लाखों महिलाओं के शरीर से निकाले गए गर्भनिरोधी उपकरण

0
चीन

चीन ने अपनी कई सालों पुरानी एक बच्चे वाली नीति में छूट दी है। जिसके बाद अब अस्पतालों में अब महिलाओं के शरीर में लगे गर्भनिरोधी उपकरण निकाले जा रहे हैं। और आपको बता दें कि करीब 35 लाख लोग अपने शरीर से गर्भनिरोधी उपकरण निकलवा चुकी हैं।

 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवा की उपप्रमुख सोंग ली ने कहा, “पिछले साल लगभग 35 लाख महिलाओं ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों से अपने गर्भनिरोधी उपकरण निकलवाए और इस साल और अधिक महिलाओं द्वारा ऐसा कराए जाने की संभावना है।” सरकारी अखबार चाइना डेली ने ली के हवाले से कहा कि इस साल दो-बच्चों की नीति लागू कर देने के बाद ऐसी उम्मीद की जा रही है कि चीन में स्वास्थ्यकर्मी कम से कम 35 लाख महिलाओं के शरीर से गर्भनिरोधी उपकरण हटाएंगे।
स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी 13वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि (2016-20) के दौरान दंपतियों को दूसरा बच्चा पैदा करने में मदद देने के लिए ऐसी सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराएंगे। ली ने कहा कि जो 1.8 करोड़ महिलाएं दूसरे बच्चे की योजना बना रही हैं, उन्हें अपने गर्भनिरोधी उपकरण हटवाने होंगे। इनमें से अधिकतर महिलाएं अगले तीन साल के भीतर ऐसा करा लेंगी। अखबार में छपी खबर में कहा गया कि इन महिलाओं के अलावा वे महिलाएं भी अस्पताल आ रही हैं, जो दूसरे बच्चे को जन्म दे चुकी हैं। वे और अधिक बच्चे पैदा करने से बचने के लिए गर्भनिरोधी उपकरण लगवाने आ रही हैं। चीन हाल के बरसों में अपनी परिवार नियोजन की नीति में धीरे-धीरे ढील दे रहा है क्योंकि उसे संतानोत्पत्ति क्षमता की घटती दर और बढ़ती बूढ़ी जनसंख्या का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़िए :  अक्टूबर के बजाय अगस्त में होगी "ऑपरेशन अलर्ट"

 

आपको बता दें कि चीन में बूढ़े लोगों की संख्या 22 करोड़ पहुंच चुकी हैं। औए भविष्य में इसके और जादा बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसा होने से देश में श्रम बाजार और सामाजिक संरचना के प्रभावित होने के आसार हैं। इस साल की शुरुआत में चीन में संतान संख्या से जुड़ी नीति में संशोधन किया गया और देश में सभी दंपत्तियों को दो बच्चे करने की अनुमति दे दी गई।

इसे भी पढ़िए :  अंतराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन से चीन होगा अलग, 2024 तक बना लेगा अपना अन्तरिक्ष स्टेशन