मोसुल की गलियों में घिरे ISIS के आतंकी, बगदादी भागा?

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

इराक

बगदादी ने जंग लड़ रहे 5 हजार आतंकियों को मैदान न छोड़ने के लिए कहा। हालांकि, दावा किया गया है कि मौत की डर से वह खुद मोसुल छोड़कर चला गया है। ब्रिटिश विदेश सचिव बोरिस जॉनसन ने संसद में कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे कुछ खुफिया सूत्रों ने जो जानकारी दी है, वो इस ओर इशारा करती हैं कि सवालों से घिरा यह शख्स (बगदादी) खुद मौके से भाग गया है। वह इंटरनेट का इस्तेमाल करके लोगों से अपील कर रहा है कि वे हिंसा में शामिल हों।’ जॉनसन ने यह भी माना कि इस जंग में कामयाबी मिलने में अभी वक्त लगेगा।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप को व्हाइट हाऊस में कदम नहीं रखने दें: हिलेरी क्लिंटन

वहीं आतंकियों से लड़ रही शिया पैरामिलिटरी फोर्स पॉप्युलर मोबीलाइजेशन यूनिट्स (PMU) ने कहा है कि उसने पश्चिमी इराक से सीरियाई शहर रक्का जाने वाली संपर्क रोड को काट दिया है। मोसुल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बीते महीने से आईएसआईएस आतंकी और उनके रिश्तेदार बसों में बैठ मोसुल छोड़कर सीरिया भाग रहे थे। इस हफ्ते भी सीरिया की ओर जाने वाली गांवों की सड़कों पर कारों का जाम नजर आया।

आतंकियों के रक्का छोड़कर भागने से इस तरह का जाम लगा। बता दें कि संघर्ष वाले इलाके में करीब 10 लाख आम लोग फंसे हुए हैं। इस वजह से सैन्य बलों को बचाव अभियान चलाने में दिक्कत हो रही है। आईएस आतंकी ऐसे हजारों लोगों को लेकर शहर के अंदरुनी इलाकों में चले गए हैं, जहां वे इनका इस्तेमाल मानव ढाल के तौर पर कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  'रूस की सेक्स वर्कर्स दुनिया में सबसे बेहतरीन'- व्लादिमीर पुतिन
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse