ISIS ने वीडियो जारी कर दी धमकी, पीएम मोदी को बताया मुसलमानों का दुश्मन

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, वीडियो में इर्डोगान के साथ पीएम मोदी की तस्वीर दिखाई गई है। वह तस्वीर नवंबर 2015 में टर्की में हुए जी-20 समिट की लग रही है। वीडियो के अंत में दिखाया गया है कि आईएसआईएस के आतंकी टर्की सेना के दो जवानों को जिंदा जला देते हैं। कुछ ऐसा ही वीडियो पिछले साल भी रिलीज किया गया था जिसमें इर्डोगान को तानाशाह बताया गया था।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोेदी ने कहा- 'खुशी हुई कि संयम के साथ नोट बदल रहे हैं लोग'

गौरतलब है कि 31 दिसंबर की रात को टर्की में न्यू ईयर के सेलिब्रेशन के दौरान एक पार्टी में हमला हुआ था। वह हमला सैंटा क्लाज की ड्रेस में आए दो हमलावरों ने किया था। उसमें 39 लोगों की मौत हो गई थी। उसमें दो भारतीय भी शामिल थे।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर पर 95 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप, पढ़ें क्या है मामला
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse