महज़ 4 महीने की उम्र में इंटरनेट की स्टार बनी ये बच्ची, लाखों फैन फोलोअर्स

0

रोचक तस्वीरों को संजोने का इंटरनेक एक बेहतर विकल्प है। जहां लोग अपनी यादों को संजोते हैं और साथ ही साथ उन्हें दूसरे लोगों से भी साझा करते हैं। लॉस एंजिलस की फोटोग्राफर लॉरा इज़ुमिकावा चोई ने अपनी बेटी के सोने के समय को बिताने का बेहतरीन और क्रिएटिव तरीका निकाला है। चोई ने अपनी बेटी की सोई हुई तस्वीरों को सोशल साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो देखते ही देखते ये बच्ची इंटरनेट की स्टार बन गई। आपको ये जानकर हैरत होगी कि इस छोटी सी उम्र में इस बच्ची के 1.4 लाख फैन फोलोअर्स हैं। जो इसकी हर तस्वीर को देखते हैं उन्हें सरहाते हैं और इसकी अगली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारत को करारा झटका, पाकिस्तान से सहयोग बढ़ाएगा रूस, पुतिन ने नवाज को किया वादा

4

महज चार महीने की जॉय मैरी चोई की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब देखी जा रही हैं। इतनी कम उम्र में वह बेहद चर्चित हो चुकी हैं। इस काम के पीछे जॉय की मां की कड़ी मेहनत और क्रिएटिविटी भी छिपी है। इज़ुमिकावा के इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी जॉय की कई तस्वीरें हैं जिनमें वह प्रसिद्ध टीवी और फिल्म चरित्रों, संगीतज्ञों, गायकों और परिकथाओं के चरित्रों के रूप में दिख रही हैं. इन तस्वीरों के साथ वह काफी मजेदार कैप्शन भी शेयर करती हैं।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर कोरिया के स्थापना दिवस पर ‘सरकारी मीडिया’ ने की अपील कहा परमाणु हथियार और बनाए जाए

5

हफिंगटन पोस्ट से बातचीत में इज़ुमिकावा ने कहा, “मैं उससे इतना प्यार करती हूं कि सिर्फ उसे देखते हुए पूरा दिन और पूरी रात गुजार सकती हूं.” वह आगे कहती हैं, “चूंकि जॉय इतनी गहरी नींद में सोती है, मैंने सोचा कि उसे अलग तरह से तैयार करके उसकी तस्वीरें लेकर अपने माता-पिता को भेजना कितना मजेदार होगा. उसके बढ़ते दिनों की याद को सहेजकर रखने का यह एक तरीका है।”

इसे भी पढ़िए :  ढाका हमले में कई लोगों के खिलाफ आरोप तय

देखिए जॉय मैरी की कुछ रोचक तस्वीरें –

1

2

6

7