कुवैत: शाही परिवार के सदस्य सहित 7 को दी गई फांसी

0
प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। कुवैत में बुधवार(25 जनवरी) को 40 से अधिक लोगों की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए शाही परिवार के एक सदस्य सहित सात कैदियों को फांसी दे दी गई। इनमे एक महिला भी शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  देखें कंदील बलोच की तस्वीरें, नया वीडियो और उनसे जुड़े 7 विवाद

फांसी पर लटकाई गई कुवैती महिला को 2010 में मौत की सजा दी गई थी। आरोप है कि पति की दूसरी शादी से नाराज होकर महिला ने शादी के टेंट में आग लगा दी थी। इस घटना में 40 से ज्यादा महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  एंतोनियो गुतेस संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव नियुक्त

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों को फांसी दी गई उनमें एक बांग्लादेशी, एक फिलीपीनी, दो कुवैती और दो मिस्री नागरिक शामिल हैं। शाही परिवार के जिस सदस्य को फांसी दी गई उसकी पहचान फैसल अब्दुल्ला अल जबर अल सबाह के तौर पर हुई है।

इसे भी पढ़िए :  मसूद अजहर को अंतराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने में चीन फिर बना रोड़ा, कहा- पुख्ता सबूत लाओ