118 लोगों के साथ लीबियाई प्लेन हाईजैक, 25 यात्रियों को छोड़ा

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। माल्टा पीएम ने ट्वीट कर बताया है कि लीबिया के एक यात्रि विमान को हाईजैक कर लिया गया है। प्लेन को हाईजैक कर माल्टा में उतारा गया है। माल्टा में प्लेन के उतरने के बाद प्रधानमंत्री जोसेफ मस्कट ने ट्वीट किया कि लीबिया की फ्लाइट में हाईजैकर्स की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली है। सुरक्षाकर्मियों ने ऑपरेशंस शुरू कर दिए हैं।

बीबीसी के मुताबिक, हाईजैक विमान से 25 यात्रियों को छोड़ दिया गया है, जिसमें महिलाओं और बच्चों का एक ग्रुप शामिल है। प्राथमिक रिपोर्टों के अनुसार इस घटना में दो अपहरणकर्ता शामिल थे, जिन्होंने विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी महिला ने बिल्ली की मौत पर डॉक्टर के खिलाफ किया 2.5 करोड़ रुपए का मुकदमा

विमान संख्‍या ए 320 लीबिया के साभा शहर से त्रिपोली जा रहा था। यह विमान अफ्रीकिया एयरवेज का है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, त्रिपोली जा रहे प्‍लेन का डायवर्ट कर माल्‍टा उतारा गया। इस विमान में 118 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  प्लेन उड़ने को था और पायलट था टल्ली, पढ़िए फिर क्या हुआ

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की तस्वीरों में विमान के सामने बड़ी संख्या में तैनात सैनिकों को देखा जा सकता है। यात्रियों से संवाद स्थापित करने की कोशिश जारी है। अभी हाईजैक करने वालों की मांगों का पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़िए :  विकीलीक्स ने रूस की मिलीभगत से की ट्रम्प की मदद