टोरटो। सिख-कनाडाई समुदाय की जानी मानी हस्ती और दूसरे विश्व युद्ध में भाग ले चुके श्री प्रीतम सिंह जौहल का निधन हो गया है। प्रीतम सिंह की उम्र 95 साल थी। उन्होने रॉयल कनाडाई सेना में सिखों की पगड़ी पहनने की लड़ाई लड़ी और इस लड़ाई में सिखों को पगड़ी पहनने का अधिकार दिलाया। पूर्व लेफ्टिनेट करनल प्रीतम सिंह की बेटी ने उनकी मौत के बारे में जानकारी दी और बताया कि प्रीतम सिंह की मौत सरे शहर में हुई। प्रीतम सिंह ने 38 साल तक भारतीय सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में अपनी सेवाएं दीं। वो लेफ़्टिनट-करनल के पद पर नियक्त हुए थे। इसके बाद वो 1980 में अपने परिवार के साथ कनाडा चले गए। 1993 में वो तब सुर्ख़ियो में आए जब स्मृति दिवस के मौके पर उन्हें न्यूटन लीजन में घुसने से रोका गया। उन्होंने लीजन में पगड़ी के अधिकार के लिए लंबा संघर्ष किया और जीत हासिल की। ये लीजन कनाडा में सैनिकों का सबसे बड़ा संगठन है।