व्हाइट हाउस में मिलीं अमेरिका की लीजेंड लेडीज़, मिशेल और मेलानिया की ऐतिहासिक मुलाकात

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

मिशेल ने मेलानिया से व्हाइट हाउस में अपने बच्चों के बड़ा होते देखने के अनुभव की भी चर्चा की। प्रथम महिला की दोनों बेटियों ने यहां व्हाइट हाउस में अपना बचपन बिताया है और अब ट्रंप के पुत्र भी अपने बचपन के कुछ महत्वपूर्ण वर्ष यहां बिताएंगे। गौरतलब है कि डोनाल्ड और मेलानिया का बेटा बैरन इस समय दस साल का है। जबकि ओबामा दंपती की बड़ी बेटी मालिया भी करीब इतनी ही बड़ी थी जब वह व्हाइट हाउस में आई थी। ट्रंप परिवार 20 जनवरी, 2017 से व्हाइट हाउस में रहेगा।

इसे भी पढ़िए :  हरियाणा हिंसा पर राजनाथ सिंह ने आज बुलाई समीक्षा बैठक

obama3

अोबामा-ट्रंप की 90 मिनट की मीटिंग में घरेलू एवं विदेश नीति के मामलों पर चर्चा हुई। इसके अलावा ओबामा ने यूनान, जर्मनी की यात्राओं एवं पेरु में एपीईसी शिखर सम्मेलन के बारे में जानकारी दी। वार्ता के दौरान इस बात को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि अगले प्रशासन को सत्ता हस्तांतरण में कोई दिक्कत न आए।

इसे भी पढ़िए :  लेडी गागा से मिले दलाई लामा, चीन ने जताई आपत्ति

obama4

मुलाकात के बाद ट्रंप ने ट्विटर पर ओबामा से पहली भेंट को बहुत अच्छा बताया। कहा कि हमारे बीच अच्छा तालमेल बना। मेलानिया को मिशेल ओबामा भी काफी पसंद आईं। मुलाकात में मिशेल ने मेलानिया को व्हाइट हाउस के उस हिस्से में भी घुमाया जहां पर राष्ट्रपति का परिवार रहता है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने रची भारत को बदनाम करने की साजिश, कई अलगाववादी नेता भी शामिल
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse