बंदर ने किया हिरनी के साथ सेक्स: वीडियो देख वैज्ञानिकों के उड़े होश, ये भला कैसा संयोग ?

0
बंदर

वैज्ञानिकों को एक ऐसा वीडियो फुटेज मिला है जिसमें एक जापानी बंदर को सिका हिरनों के साथ संभोग करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो ने वैज्ञानिकों को भी हैरानी में डाल दिया है। वैज्ञानिक सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर ऐसा कैसे मुमकिन है, आखिर कैसे दो अलग-अलग प्रजातियों के जीव एक दूसरे पर आकर्षित हो, सेक्स की कोशिश कर सकते हैं। सवाल बेहद पेचीदा है और इससे भी ज्यादा पेचीदा है ये मामला।

इसे भी पढ़िए :  जानिए धोनी,विराट ने क्यो पहनी अपनी माँ के नाम की जर्सी

बीबीसी की खबर के मुताबिक शोधकर्ताओं का कहना है कि नवंबर 2015 के फुटेज में देखा जा सकता है कि मकाउ बंदरों ने दो हिरनों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की है। नवंबर का महीना बंदरों के प्रजनन का समय होता है।

मकाउ बंदरों को पहले हिरनों के साथ खेलते हुए या उनकी पीठ पर चढ़ते हुए फिल्माया जा चुका है। ये पहली बार है जब उन्हें हिरनों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करते हुए देखा गया।

इसे भी पढ़िए :  नाइजीरिया: गलती से लड़ाकू विमान ने शरणार्थी कैंप पर की बमबारी, 100 की मौत

दो अलग अलग प्रजातियों के बीच शारीरिक संबंध असामान्य माने जाते रहे हैं लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार ये फुटेज़ इस तरह के तथ्यों पर रोशनी डाल सकता है कि दो विभिन्न प्रजातियों के बीच शारीरिक आकर्षण क्यों होता है।

मकाउ बंदरों का यह व्यवहार प्राइमेट्स जर्नल में छपा है। शोध के अनुसार हिरनों के साथ संबंध बनाने की कोशिश करने वाला बंदर अपने झुंड में कमतर दर्जा रखता है।

शोध लिखने वालों में से एक अलेक्ज़ेंडर बोनेफॉय कहते हैं, ” बंदर पहले हिरन पर चढ़ा और उसने संभोग करने जैसा व्यवहार दिखाया जिसमें करीब दस सेकंड में 15 ऐसी हरकतें थीं जिन्हें सेक्स से जुड़ी हरकतें कहा जा सकता है।”

इसे भी पढ़िए :  HIV पीड़ित अभिनेता ने किया मंत्री की बेटी से सेक्स

हालांकि दो अलग प्रजातियों के बीच संभोग की यह पहली घटना नहीं है। रिपोर्टो के अनुसार 2014 में एक सील को पेंगुइन के साथ संभोग करने की कोशिश करते हुए देखा गया था।

नीचे देखें ये चौंकाने वाला वीडियो, जिसमें बंदर की करतूतों ने वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है।