मोरक्को : मोरक्को में बुरका बनाने वालों और बेचने वालों को सरकार एक लिखित चेतावनी दी गई है कि वह एक हफ्ते के अंदर इसे बनाना और बेचना बंद कर दें। मोरक्कों सरकार का कहना है कि इसके पीछे आपराधिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं।
सोमवार को गृह मंत्रालय ने सभी बुर्का बनाने और बेचने वालों से कहा कि वह 48 घंटे के भीतर इसका भण्डार ख़त्म कर दें। मोरक्को के गृह मंत्रालय की एक टीम ने बाजारों का दौरा किया और सभी दर्जियों और बिक्रेताओं को नोटिस पकड़ाया। मोरक्को में कई धार्मिक गुरु इसका विरोध भी कर रहे हैं लेकिन मोरक्को सरकार का कहना है कि उनके यहाँ ज्यादातर महिलाएं हिजाब पहनती हैं।
हालांकि इस्लाम के पुराने विचार को मानने वाले बुर्का पहनना ही ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए इस पर आने वाले समय में बहस जरूर होगी। मोरक्को सरकार का कहना है कि उन्होंने अब पूरी तरह से बुर्के के आयात पर भी प्रतिबन्ध लगा दिया है। सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रही है जिसमे सरकार के गृह मंत्रलाय का एक व्यक्ति दुकानदारों से कह रहा है कि 48 घंटे के भीतर अपने भण्डार ख़त्म कर दो।