क्या आपने कभी किसी मुस्लिम को हरि भजन गाते सुना है? शायद नहीं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई मुसलमान हजारों की संख्या में बैठकर बड़ी ही लय के साथ हरि नारायण हरि ओम का भजन गा रहें हैं। कहा जा रहा है कि यह वीडियो अरब का है। वहां कुछ मुस्लिम लोग सनातन धर्म की ओर आकर्षित हो रहें हैं। गौर करने वाली बात यह है कि मुस्लिम धर्म में मस्जिद में महिलाओं का जाना मना होता है। लेकिन यहां महिलाएं भी हैं।
एबीपी ने इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए जांच पड़ताल। जिसके लिए उन्होंने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ गुलरेज़ शेख से बात की। गुलरेज़ शेख ने बताया ये वीडियो 4 साल पहले 2012 का है। जब आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी में साई ट्रस्ट की तरफ से अंतराष्ट्रीय धार्मिक कार्यक्रम हुआ था। और इसी कार्यक्रम के लिए कई मुस्लिमों ने भजन गाए थे। और बताया ये कार्यक्रम किसी मस्जिद में नहीं ब्लकि अध्यातमिक गुरू सत्य साई बाबा के मुख्य आश्रम ‘प्रशांति निलयम’ में हुआ था। उन्होंने या भी बताया, ये बात सच है वीडियो में अरब के मुसलमान है। दुनिया के अलग अलग हिस्सों से आए मुस्लिम लोगों ने यहां भजन गाए थे।