नासा के 12 नए अंतरिक्षयात्रियों में एक भारतीय भी, जानिए कौन है ये

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

नासा के एक बयान के मुताबिक, नए अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवारों का चयन 18,300 आवेदकों में से किया गया है, जो अगस्त महीने से अंतरिक्ष यान प्रणाली, स्पेसवाकिंग स्किल्स, टीमवर्क, रूसी भाषा तथा अन्य जरूरतों का प्रशिक्षण लेंगे.बयान के मुताबिक, “दो साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नए अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवारों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में मिशन से संबंधित शोध कार्य में लगाया जा सकता है.” नासा ने कहा, “अमेरिका में पहले से कहीं अधिक संख्या में मानव अंतरिक्ष यानों का विकास हो रहा है, भविष्य के अंतरिक्ष यात्री लोगों को पहले से कहीं अधिक तेजी से अंतरिक्ष में ले जाएंगे.”

इसे भी पढ़िए :  हिलेरी ट्रंप की बहस के ‘बीच में’ आए पुतिन

नए अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवारों ने दिसंबर 2015 से फरवरी 2016 के बीच आवेदन किया था. अंतरिक्ष एजेंसी की मंशा चंद्रमा के चारों ओर की कक्षा में क्रू लॉन्च करने की है. इसके साथ ही मंगल ग्रह के मिशन पर भी विचार किया जा रहा है, जिसे जॉन कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा. रॉकेट का परीक्षण पहली बार बिना किसी चालक दल के साल 2019 में किया जाएगा, जबकि चालक दल के साथ लगभग 2022 में इसकी लॉन्चिंग होगी.

इसे भी पढ़िए :  गलत जगह कार पार्किंग करने वाले को स्वीपर ने दी ये सज़ा, देखिए वीडियो

Nasa selects 12 astronauts with one Indian

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse