नवाज ने फिर अलापा कश्मीर का राग, कहा ‘वानी को हम अब भी शहीद मानते हैं’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के ये बयान संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए बयान की तरह ही है जहां उन्होंने वानी को युवा नेता और शहीद बताया था और कश्मीरी मुसलमानों द्वारा जारी जिहाद को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी। नवाज ने संयुक्त राष्ट्र में कहा था,’हम भारत के साथ विवादित मुद्दों के समाधान के लिए गंभीर और स्थिर बातचीत के लिए तैयार हैं। बिना कश्मीर मुद्दे का समाधान किए हम शांति की उम्मीद नहीं कर सकते।’
हालांकि भारत ने नवाज के सभी आरोपों का सिरे से खंडन किया था। भारत के विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर ने नवाज के बयान को तथ्य से परे बताया था। अकबर ने कहा था,’ वानी के बारे में नवाज का बयान आत्मघाती है। उन्होंने तथ्यों को तोड़कर पेश किया है। हम आतंकवाद पर पाकिस्तान की ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं करेंगे। आतंकवाद पाकिस्तान की नीति है।’

इसे भी पढ़िए :  आखिर क्या मजबूरी थी जो पीएम मोदी ने आडवाणी, जोशी, सुषमा और राजनाथ को नहीं बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

अकबर ने नवाज के बातचीत के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा था कि ‘बंदूक और बातचीत’ साथ-साथ नहीं चल सकती है। आंतकवादियों के हाथों में बंदूक थमाके पाकिस्तान बातचीत करना चाहता है। ये हमें मंजूर नहीं है।’

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान विधानसभा ने हिन्दू नेता को शपथ दिलाने से किया इनकार
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse