करप्शन और कश्मीर को लेकर अपने घर में ही घिरे नवाज, पढ़िए किसने क्या कहा

0
2 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse

नवाज शरीफ

शरीफ परिवार का नाम पनामा लीक्स में सामने आने के बाद से ही उनके ऊपर हवाला के आरोप लग रहे हैं। अब दीफा-ए-पाकिस्तान (DPC) नाम के एक धार्मिक व राजनैतिक संगठन ने जम्मू-कश्मीर में ‘भारतीय अत्याचारों’ के खिलाफ राजधानी इस्लामाबाद में रैली आयोजित करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़िए :  संसद में बोले राजनाथ- कश्मीर हिंसा के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार

नवाज ना केवल भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कथित नजदीकी और कश्मीर मुद्दे को लेकर, बल्कि भ्रष्टाचार के कारण भी बड़ी मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। बिलावल भुट्टो द्वारा नवाज पर कसा गया तंज, ‘मोदी का जो यार है, गद्दार है गद्दार है’, को भी इन दिनों पाकिस्तानी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बार-बार अपने कार्यक्रमों में इस्तेमाल कर रही है। नवाज पर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान का पक्ष मजबूती से ना रख पाने का भी आरोप लग रहा है।

इसे भी पढ़िए :  आईएसआईएस ने अपने लड़ाके को पश्चिमी देशों में प्रभावी आतंकी हमले करने के आदेश दिए
2 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse