डोनाल्ड ट्रंप के कैबिनेट में ये भारतीय-अमेरिकी महिला बनेगी विदेश मंत्री!

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

दक्षिण कैरोलिना के लेफ्टिनेंट गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने ‘द पोस्ट एंड कूरियर’ से कहा, ‘ट्रंप हमारी सरकार में इस प्रकार नई सोच के लोगों को लाना चाहते हैं।’ समाचार पत्र ने और कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई। ट्रंप के सत्ता हस्तांतरण दल ने अभी इस बात का कोई संकेत नहीं दिया है कि कैबिनेट के विभिन्न पदों के लिए किन नेताओं को चुना जाएगा। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने स्वयं ट्वीट किया था कि केवल वह अंतिम सूची के बारे में जानते हैं। मैक्मास्टर ने ट्रंप की ऐतिहासिक जीत के तत्काल बाद ट्रंप की टीम से बातचीत शुरू कर दी थी। उन्होंने दक्षिण कैरोलिना के स्थानीय समाचार पत्र को बताया कि विदेश मंत्री समेत कैबिनेट के विभिन्न पदों के लिए राज्य की पहली महिला गवर्नर एवं पहली भारतीय अमेरिकी महिला गवर्नर निक्की के नाम पर विचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  अलेप्पो पर कब्जा करना सीरिया में शांति स्थापित करने के लिए अहम था: पुतिन

इस रिपोर्ट पर न तो दक्षिण कैरोलिना गवर्नर के कार्यालय और न ही ट्रंप के सत्ता हस्तांतरण दल ने कोई प्रतिक्रिया दी है। दक्षिण कैरोलिना में इस समाचार का स्वागत किया गया है लेकिन एक राजनीतिक विश्लेषक ने इस प्रकार के प्रस्ताव को लेकर संशय व्यक्त किया है। कॉलेज ऑफ चार्ल्सटन में राजनीतिक शास्त्री केंड्रा स्टीवर्ट ने कहा, ‘विदेश मंत्री का पद निक्की के विशेषज्ञा से क्षेत्र के हिसाब से थोड़ा परे है। निक्की को विदेश नीति, व्यापार एवं संरक्षणवाद के बारे में अभी अनुभव हासिल करना है।’ ट्रंप प्रशासन में कैबिनेट पद के लिए चुने जाने को लेकर जिन लोगों के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं, उनमें निक्की दूसरी भारतीय अमेरिकी हैं। लुइसियाना के पूर्व गवर्नर बॉबी जिंदल का नाम भी संभावित कैबिनेट मंत्रियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश में भीषण बाढ़, 170 की मौत
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse