युद्ध की आहट से खौफज़दा पाकिस्तान, आसमान में रैकी करते दिखे पाक एयर फोर्स विमान

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

मोटर्वे पर फाइटर प्लेन की लैंडिंग के बारे में बात करते हुए पाकिस्तानी मिलिटरी ऑफिशल ने कहा कि यह रूटीन कार्यक्रम का हिस्सा है। हालांकि इस तरह की लैंडिंग सामान्य रूप से प्रत्येक पांच सालों पर होती है। इस एक्सर्साइज को PAF का एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसे अडवांस तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  गिलानी ने वीडियो जारी कर भारत सरकार को जमकर कोसा, पाकिस्तान को बताया दोस्त

एयरस्पेस से पास होने के कारण पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइन्स की इस्लामाबाद से गिलगित और सर्कादु की उड़ानें कैंसल कर दी गई थीं। पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइन्स के एक अधिकारी ने बताया कि तीन दिन पहले एक नोटिस जारी किया गया था। इसमें बताया गया था कि 21, 22 और 24 सितंबर को अलग-अलग टाइम पर एक्सर्साइज शुरू करनी है इसलिए पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस अपनी उड़ान बंद रखे।

इसे भी पढ़िए :  चर्च में धमाके के लिए ISIS ने तैयार किया यह 'ब्यूटी बम', आप भी देखिये इसका जलवा

M1, M2 मोटर्वेज को कला शाह काकु और शेखपुरा/गुजरनवाला के साथ पेशावर पॉइंट्स पर बंद किया गया है। इसकी घोषणा नैशनल हाइवे ऐंड मोटर्वे पुलिस ने एक प्रेस रिलीज के जरिए की है। हालांकि इसकी वजह कंस्ट्रक्शन वर्क को बताया गया है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीरी अलगाववादियों को पाकिस्तान से खतरा: जितेंद्र सिंह

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse