आतंकवाद के खात्मे के लिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान मिलकर काम करेंगे: पाकिस्तानी पीएम

0
‘शाहिद खाकन अब्बासी’(फ़ाइल पिक्चर)

आतंकवाद से मुकाबला और क्षेत्र में सुरक्षा तथा स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ‘शाहिद खाकन अब्बासी’ ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान मिलकर काम करेंगे। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सोमवार को अब्बासी से बातचीत की साथ ही  देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनके निर्वाचन पर उन्हें बधाई दी।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय मीडिया की खबरों का पाकिस्तान ने किया खंडन, कहा-नहीं बंद होगा 5000 रुपये का नोट

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि अब्बासी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और कहा कि दोनों देशों के लिए आतंकवाद एक साझा खतरा है और दोनों देशों को इसके खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। अब्बासी ने कहा, ‘क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए हम अफगानिस्तान के साथ मिलकर काम करेंगे। आतंकवाद एक साझा दुश्मन है और क्षेत्र से इस खतरे को खत्म करने के लिए हम मिलकर काम करेंगे।’

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका से फोन पर धमकी, 15 अगस्त को दिल्ली-नोएडा में होंगे धमाके!

Click here to read more>>
Source: NBT