भारत से डरे पाकिस्तान ने उठाया ये कदम, अब कराची के बाद लाहौर पर भी हवाई प्रतिबंध

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

nasa_border

एक वरिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय रूट प्लानर और इंडियन एयरलाइन के कमांडर ने बताया कि इस प्रतिबंध के कारण पश्चिमी और खाड़ी देशों की तरफ जानेवाली भारत की उन उड़ानों में देरी हो सकती है जो पाकिस्तान के हवाई मार्ग से गुजरती हैं। वहीं एक अन्य कमांडर ने बताया कि सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव होने की वजह से पाकिस्तान ने ऐसा किया है। पाकिस्तान अपने सैन्य विमानों के साथ लगातार युद्धाभ्यास कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में बजा पाकिस्तान का राष्ट्रगान, खिलाड़ियों ने पाक की जर्सी पहनकर खेला मैच, देखें वीडियो

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की इन रणनीतियों का केंद्र भारत है। कराची राजस्थान और गुजरात की सीमा से नजदीक है जबकि लाहौर जम्मू-कश्मीर और पंजाब के करीब है। इधर, भारत में पीएमओ पाकिस्तान के साथ हवाई संबंधों की निरंतर समीक्षा कर रहा है और इस बात पर भी मंथन कर रहा है कि क्या पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) को भारतीय हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने की अनुमति दी जाय या नहीं? कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि भारतीय विमान कंपनियां भी पाकिस्तान हवाई क्षेत्र से उड़ान नहीं भरना चाहती हैं।

इसे भी पढ़िए :  हिलेरा की ट्रंप पर बढ़त घटकर आधी हुई, प्रमुख राज्यों में आगे
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse