पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक के दावे से किया इनकार

0
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे से इनकार किया है। हालांकि आसिफ ने सीमा पर फायरिंग की बात मानी है और कहा है कि भारत की ओर से किए गए हमले में उनके दो सैनिक मारे गए हैं और 9 घायल हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  साइबेरिया में रूस का MI-8 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 21 लोगों की मौत

भारतीय फायरिंग में 2 PAK सैनिक ढेर

इससे पहले गुरुवार सुबह पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि भारत ने उसके दो सैनिकों को मार गिराया है। पाकिस्तान के अखबार के मुताबिक गुरुवार सुबह LoC पर हुई फायरिंग में उनके दो जवान मारे गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी पाक के हौसले बुलंद, हमले के बाद किया 20 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तानी सेना ने भी यह दावा किया है कि भारत की ओर से की गई फायरिंग में उनके दो जवान शहीद हो गए हैं।

‘द डॉन’ में छपी खबर के मुताबिक दोनों तरफ से फायरिंग देर रात 2.30 बजे के आसपास शुरू हुई थी, जो सुबह 8 बजे तक चली। पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक भारत ने यह फायरिंग शुरू की। जम्मू-कश्मीर के भिंबेर, हॉटस्प्रिंग केल और लिपा सेक्टर में फायरिंग हुई।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटेन में ISIS कर सकता है रसायनिक हमला, सरकार ने जारी की चेतावनी