चीन की मदद से पाक में तैयार हुआ परमाणु ऊर्जा संयंत्र. नवाज ने किया उद्घाटन

0
परमाणु ऊर्जा संयंत्र
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: चीन ने पाकिस्तान के साथ दोस्ती के संबंध को और मजबूत करते हुए परमाणु विजली संयत्र के प्लांट का तोहफा दिया है। बिजली के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बुधवार को बड़ी सफलता के तहत प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पंजाब प्रांत में चीन की मदद वाले 340 मेगावाट क्षमता के परमाणु ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया और इसे बिजली कटौती की समस्या को समाप्त करने के सरकार के प्रयासों में ‘महत्वपूर्ण मील का पत्थर’ करार दिया।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप के खिलाफ चलेगा महाभियोग? राष्ट्रपति पद से देना पड़ सकता है इस्तीफा

चश्मा-3 परमाणु संयंत्र राजधानी इस्लामाबाद से करीब 250 किलोमीटर दूर मियांवाली जिले के चश्मा में है, जहां एक और संयंत्र चश्मा-4 बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने ब्रिटिश पीएम टरीजा के सामने भगोड़े विजय माल्या वापस लाने में सहयोग करने के लिए की बात

रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार, शरीफ ने चश्मा-3 के पूरा होने को देश से बिजली कटौती की समस्या को समाप्त करने की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि परियोजना पाकिस्तान और चीन के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करीबी सहयोग को झलकाती है।

इसे भी पढ़िए :  एक इशारे पर तानाशाह किम जोंग का हो जाएगा काम तमाम, तैयार बैठे हैं सैनिक

शरीफ के अनुसार, ‘यह सहयोग क्षेत्र में विकास के नए युग की भी शुरुआत है’। उन्होंने विश्वास जताया कि चश्मा-4 परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी अगले साल के मध्य में इसकी समयसीमा से पहले परिचालन में आ जाएगा।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse