पाकिस्तान ने हाफिज सईद के आतंकवादी संगठन पर गुपचुप लगाया बैन

0
आतंकवादी संगठन

आतंकवाद पर पाकिस्तान दबाव में दिख रहा है। पाकिस्तान ने आतंकवाद और उसके पोषण पर रोक लगाने के लिए एक निगरानी संस्था समेत आतंकवादी संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के देश पर बढ़ते दबाव के बीच हाफिज सईद के आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के एक नए संगठन तहरीक-ए-आजादी पर चुपचाप से प्रतिबंध लगा दिया है।

तहरीक ने लाहौर में सईद को 90 दिन के लिए नजरबंद किए जाने के बाद पांच फरवरी को कश्मीर दिवस पर पाकिस्तान भर में बैनर लहराए थे। साथ ही कश्मीर की आजादी के समर्थन में रैलियां करने पर जमात-उद-दावा के एक नए नए छद्म संगठन के तौर पर पहचान हासिल की थी। वर्ष 2008 के मुंबई हमले के सरगना ने अपनी नजरबंदी से एक सप्ताह पहले संकेत दिए थे। वह कश्मीर की आजादी के अभियान को तेज करने के लिए तहरीक की स्थापना कर सकता है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार के कदम से पाक को आतंकवाद के लिए चुकानी पड़ी कीमत: जेटली

मुंबई हमले में 166 लोग मारे गए थे। जमात-उद-दावा को नए सिरे से तहरीक के रूप में शुरू करना दिखाता है कि सईद ने इस बात पर काम किया है कि जमात उद दावा और उससे जुड़े फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पर कार्रवाई के बाद कैसे उसे फिर से खड़ा किया जा सकता है।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी प्राधिकरण की वेबसाइट अनुसार, स्पेन में वित्तीय कार्रवाई बल (एफएटीएफ) की बैठक से पहले आठ जून को जमात उद दावा को प्रतिबंधित संगठनों की सूची में डाल दिया गया था। द नेशन की रिपोर्ट के मुताबिक जमात-उद-दावा ने अपने नए मोर्चे पर प्रतिबंध पर चर्चा करने के लिए सोमवर को एक बैठक बुलाई। प्रतिबंधित संगठनों की सूची में भारत में 26,11 हमले और कई अन्य हमले करने के लिए जिम्मेदार जैश-ए-मोहम्मद, अल-कायदा, तहरीक-ए-तालिबान और जमात-उद-दावा की सशस्त्र इकाई लश्कर-ए-तैयबा समेत 64 अन्य संगठन भी शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी बच्ची ने UP में बीजेपी की जीत पर PM मोदी को दी बधाई

पाकिस्तानी अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान इस बात को लेकर एफएटीएफ के रडार पर है कि वह संयुक्त राष्ट्र में सूचीबद्ध संगठनों के खिलाफ प्रतिबंधों का पूरी तरह से पालन नहीं कर रहा है।

पाकिस्तान सरकार पर आतंकवादी नेटवर्कों और उनके मोर्चों पर कार्रवाई करने को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। बहरहाल, खबर के मुताबिक, पाकिस्तान अधिकारियों को उम्मीद है कि पाकिस्तान इन परेशानियों से बाहर निकल आएगा। संयुक्त राष्ट्र ने जमात-उद-दावा और एफआईएफ दोनों को 2008 और 2012 में अपनी निगरानी सूची में रखा था। टीएजेके पर कजाकस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन से एक दिन पहले आठ जून को प्रतिबंध लगाया गया।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान से आजादी की मांग को लेकर 'सिंधियों' ने किया प्रदर्शन

भारत ने इस सम्मेलन में आतंकवादी संगठनों और उनके मोर्चों के पोषण पर लगाम लगाने के लिए एससीओ के सदस्यों पर दबाव डाला था। गत सप्ताह अमेरिका ने पाकिस्तान स्थित हिज्बुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाउद्दीन को आतंकवादी घोषित किया था। यह घोषणा तब की गई जब कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली द्विपक्षीय मुलाकात होनी थी।