फिलीपीन्स के राष्ट्रपति का अजीब आदेश- ‘आतंकियों के साथ बंधकों को भी बम से उड़ा दो’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

दुतर्ते ने कहा कि ऐसा करने से सरकार को फिरौती की मांग करने वाले आतंकियों से लड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘आप अपनी गलतियों का फायदा नहीं उठा सकते। मैं आपको निश्चित तौर पर बम से उड़वा दूंगा।’ जब दुतर्ते से पूछा गया कि बंधकों को उड़ाना कहां तक जायज है तो उन्होंने कहा, ‘आप खुद को किडनैप ही मत होने दीजिए।’

इसे भी पढ़िए :  चीन परमाणु अप्रसार संधि का कर रहा है खुलेआम उल्लंघन

बता दें कि दुतर्ते इससे पहले भी कई बार अपने बयानों की वजह से विवादों में रह चुके हैं। उन्होंंने एक बार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को ‘वेश्या का बेटा’ तक कह डाला था। हाल में ही उन्होंने यह भी कहा था कि हर पांच में से तीन अमेरि‍की बेवकूफ होते हैं। अमेरिका द्वारा फिलीपीन्स‍ को हथियार नहीं बेचे जाने के मुद्दे पर वह ओबामा को भाड़ में जाने की बात भी कह चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  इतिहास में दूसरी बार सउदी अरब में शाही परिवार के सदस्य को मिली 'सजा ए मौत'
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse