कंदील बलोच हत्याकांड में आया नया मोड़

0

लाहौर (भाषा) पाकिस्तानी सोशल मीडिया की चर्चित मॉडल कंदील बलोच की हत्या की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है और जांच के काम को पूरा करने के लिए एक महिला निरीक्षक को तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बार्सिलोना में आतंकियों ने 13 को रौंदा, ISIS ने ली जिम्मेदारी

मुल्तान शहर के पुलिस अधिकारी अजहर इकराम ने बताया कि कंदील की हत्या की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक इलियास हैदर के स्थान पर आतिया जाफरी को लाया गया है जो हत्या, बलात्कार और तेजाब हमलों के मामलों में पारदर्शी जांच करने के लिए मशहूर हैं।

इसे भी पढ़िए :  स्पेन में एमनियोटिक सेक सहित बाहर आ गया बच्चा, कैसे?

केंद्रीय पुलिस अधिकारी अजहर अकरम ने इस मामले की जांच में कोताही बरत रहे दो जांच अधिकारियो को निलंबित करने के बाद आतिया को तैनात किया गया है।

मीडिया की खबरों के अनुसार हैदर मुफ्ती अब्दुल कावी के प्रति नरमी बरतते और पक्ष लेते पाए गए। कंदील के साथ वीडियो में नजर आने के बाद मुफ्ती को रूअत-ए-हिलाल कमेटी के शीर्ष पद से हटा दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  BJP सांसद की पुलिस अधिकारी को शर्मनाक धमकी, 'यादव हो इसलिए छोड़ रहा हूं.. ठाकुर, ब्राहमण होता तो...'

बीते 15 जुलाई को कंदील के भाई वसीम ने ‘परिवार की इज्जत’ के नाम पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी।