अभी भी गिरफ़्त से दूर है तुर्की का हमलावर

0
तुर्की
फोटो साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस्तांबुल पुलिस नाइटक्लब में गोलीबारी करने वाले बंदूकधारी की तलाश कर रही है। हमले में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई थी। हमला रेना नाइटक्लब में रविवार को तब हुआ जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  पाक को UN से झटका, अपने अंतिम संबोधन में बान ने नहीं किया कश्मीर का जिक्र  

उधर कुर्द चरमपंथी संगठन पीकेके नेता ने हमले में कुर्द बलों का हाथ होने से इंकार किया है। संयुक्त राष्ट्र परिषद ने हमले की निंदा की है और इसे जघन्य और बर्बर चरमपंथी हमला बताया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने हमले की निंदा करते हुए इसे अकल्पनीय बताया है। अमरीकी सरकार ने भी गोलीबारी की आलोचना की है।

इसे भी पढ़िए :  पूरे एशिया देशों में फैल सकता है जीका वायरस: WHO

तुर्की के अधिकारियों के अनुसार हमले में 15 विदेशी मारे गए हैं। इनमें इसराइल, फ्रांस, ट्यूनीशिया, लेबनान, भारत, बेल्जियम, जॉर्डन और सऊदी अरब के नागरिक शामिल हैं। तुर्की के प्रधानमंत्री के अनुसार हमलावर ने हमले के बाद “मची अफरातफरी का फायदा उठाया” और घटनास्थल से भाग निकला।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ने यमन में हुथी विद्रोही ठिकानों पर हमला किया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse