ये पत्थर नहीं बर्फ के गोले हैं जनाब, देखिए तस्वीरें

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

रूस के साइबेरिया स्थित ओब की खाड़ी के एक बीच पर हजारों की संख्या में बने कुदरती बर्फ के गोले। टेनिस की गेंद के आकार से लेकर लगभग एक मीटर से भी बड़े इन गोलों से समुद्र तट का एक हिस्सा ढक सा गया है। करीब 18 किलोमीटर के दायरे में बने इन गोलों ने स्थानीय लोगों को हैरत में डाल दिया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। हालांकि इसी तरह की घटना फिनलैंड की खाड़ी में दिसंबर 2014 में और मिशिगन झील में दिसंबर 2015 में भी सामने आई थी।
3
दरअसल इन गोलों का बनना दुर्लभ वायुमंडलीय प्रक्रिया का नतीजा है जिसमें बर्फ के टुकड़े हवा और पानी के द्वारा एक दूसरे से जुड़कर इस तरह का आकार ले लेते हैं। इन गोलों की तस्वीरें रूस में इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

इसे भी पढ़िए :  मीडिया से बोली वांटेड लड़की, "खबर में प्लीज़ मेरी अच्छी वाली फोटो लगाना"
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse