लंदन आतंकी हमले में 5 की मौत, 40 घायल

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

लंदन में संसद भवन के बाहर जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त संसद की कार्यवाही चल रही थी, जिसे स्थगित कर दिया गया। राजनेताओं, पत्रकारों और आगंतुकों को लगभग पाँच घंटे तक संसद से बाहर नहीं जाने दिया गया। संसद से लेकर पास की वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च से सैकड़ों लोगों को सुरक्षित दूसरी जगहों पर ले जाया गया।

इसे भी पढ़िए :  पाक सेना की डर्टी पिक्चर, देह व्यापार के लिए 100 पश्तूनी लड़कियों किया अगवा

ब्रिटिश पीएम टेरेसा मे ने इस हमले को बर्बर करार दिया है। टेरेसा मे ने कहा कि हम आतंक के आगे झुकने वाले नहीं हैं। लंदन पुलिस का कहना है कि वो हमलावर के बारे में जानते हैं, और वे अभी उसके सहयोगियों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  नरेंद्र मोदी को गलत सिग्‍नल न देता तो आज ये हाल न होता- इमरान खान
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse