काबुल के सबसे बड़े मस्जिद में आतंकी हमला, 14 लोगों की मौत

0
petrol
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की सबसे बड़ी शिया मस्जिद पर मोहर्रम से ठीक एक दिन पहले आतंकी हमला हुआ है। कुछ बंदूकधारियों ने मंगलवार शाम को दरगाह पर हमला कर दिया। शुरु में खबर थी की सेना की ड्रेस पहने कम से कम तीन बंदूकधारी मस्जिद में घुसे हैं और उन्होंन लोगों को बंधक भी बना रखा है। बाद में अधिकारियों ने बताया कि एक ही बंदूकधारी था, जिसे मार गिराया गया। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले में 14 लोग मारे गए हैं और 26 अन्य घायल हुए हैं। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। यह हमला स्थानीय समय के अनुसार रात 8 बजे से कुछ ही देर पहले शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद गोलीबारी की आवाज सुनाई दी। काबुल पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान राहिमी ने बताया कि दरगाह को खाली करा दिया गया है। सरकार के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने बताया कि पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए मस्जिद के घेरेबंदी की। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने हमला करनेवाले तीनों बंदूकधारियों को मार गिराया है। ये काबुल की सबसे बड़ी शिया मस्जिद है। बुधवार को मोहर्रम है और एक रात पहले इस तरह की घटना से लोग सकते में हैं।


अगले पेज पर पढ़िए- अफ़गानिस्तान में बढ़ रही है आतंकी घटनाएं

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी सेना हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार: राहील शरीफ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse