ट्रंप ने पहले ही दिन तोड़े 34 चुनावी वादें

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले दिन अपने कैबिनेट सदस्यों को आधिकारिक तौर पर नामांकित किया। उन्होंने अमेरिकी जनता में राष्ट्रवाद की भावना और मजबूत करने की मंशा से ‘देशभक्ति का राष्ट्रीय दिवस’ मनाने की घोषणा की। ट्रंप ने अगस्त 2016 में कहा था कि राष्ट्रपति ऑफिस में अपने पहले दिन सबसे पहले वह ड्रग्स उत्पादकों और विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। अगस्त 2016 में उन्होंने कहा था, ‘मैं वादा करता हूं कि राष्ट्रपति ऑफिस में अपने पहले दिन मैं सबसे पहला काम यह करूंगा कि इन अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोहों और ड्रग्स उत्पादकों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा। राष्ट्रपति बनने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई से संबंधित कागजातों पर मैं अपना पहला दस्तखत करूंगा। मेरे कार्यकाल के पहले दिन ही हम इन लोगों से छुटकारा पा लेंगे।’ जाहिर है कि ट्रंप अपना यह वादा पूरा नहीं कर सके।

इसे भी पढ़िए :  फ्रांस में हमला करने वाला कभी मस्जिद नहीं गया था

जून 2012 में ओबामा प्रशासन ने अमेरिका में आने वाले अप्रवासियों से जुड़ा एक अहम फैसला लिया था। इसके अंतर्गत कुछ ऐसे अप्रवासी जो कि 18 साल से कम की उम्र में अमेरिका आए थे और उनके पास अमेरिका में रहने के लिए जरूरी कागजात नहीं हैं, उन्हें उनके देश में निर्वासित करने से पहले 2 साल का समय दिया जाएगा। 15 अक्टूबर 2016 को ट्रंप ने कहा था कि वाइट हाउस के अपने ऑफिस में गुजारे अपने पहले मिनट के दौरान ही वह इस कानून को खत्म कर देंगे। यह वादा भी ट्रंप पूरा नहीं कर पाए। साथ ही, अगस्त 2016 में ट्रंप ने कहा था कि वह राष्ट्रपति बनने के बाद ऑफिस में गुजारे अपने पहले घंटे के दौरान ही वह ‘अमेरिका के अंदर रह रहे 20 लाख आपराधिक विदेशियों’ को बाहर निकाल देंगे। अपना यह वादा भी ट्रंप नहीं निभा सके।

इसे भी पढ़िए :  भारत की एनएसजी सदस्यता में चीन बना रोड़ा, बोला मुद्दा सियोल बैठक के एजेंडे में नहीं

राष्ट्रपति ऑफिस में अपने पहले दिन ही ट्रंप ने चीन के खिलाफ कदम उठाने की भी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह ट्रेजरी सचिव को निर्देश देकर चीन को करंसी मैनिप्युलेटर घोषित करेंगे। यह वादा भी ट्रंप नहीं निभा सके। ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान में बार-बार इस ‘पहले दिन’ का जिक्र किया गया। उन्होंने कई मौकों पर बताया था कि वह 20 जनवरी को पदभार संभालने से लेकर 23 जनवरी तक के 4 दिनों में कई बड़े फैसले लेंगे। 20 जनवरी को सोमवार था। इस बारे में बोलते हुए ट्रंप ने यह भी कहा था, ’20 जनवरी को अपने कार्यकाल के पहले दिन को मैं सोमवार ही मानूंगा। मेरा मतलब है कि मेरा पहला दिन सोमवार ही होना चाहिए क्योंकि मैं गाना और उत्सव मनाना नहीं चाहता।’

इसे भी पढ़िए :   मॉरीशस में मिला मलबा मलेशियाई विमान एमएच370 का ही हिस्सा: ऑस्ट्रेलिया
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse