ट्रंप का आदेश, मेक्सिको बॉर्डर पर बनेगी दीवार

0
माइक्रोसॉफ्ट
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

वॉशिंगटन : अमेरिका के नए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने एक और चुनावी वादे को पूरा कर दिया है। ट्रंप ने बुधवार को दो प्रवासी संबंधी फरमानों पर हस्ताक्षर कर मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के प्रॉजेक्ट को शुरू करने का आदेश दिया है। वाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप ने घरेलू सुरक्षा विभाग का दौरा किया। उन्होंने दक्षिणी सीमा पर एक बड़े बैरियर का निर्माण शुरू करने का आदेश दिया।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर कोरिया : आखिर दुनिया को क्या बताना चाहते हैं किम जोंग, करने जा रहे है छठां न्यूक्लियर टेस्ट

वाइट हाउस के प्रवक्ता स्पाइस के मुताबिक ट्रंप ने दक्षिणी सीमा पर घुसपैठियों के हिरासत के लिए और अधिक जगह बनाने के उपायों पर भी हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक बार फिर अपने कानूनों का उल्लंघन करने वाले अवैध प्रवासियों के हिरासत और उनके निर्वासन को प्राथमिकता देने जा रहा है।

 

इसे भी पढ़िए :  साल में पहली बार भारत और चीन के बीच युद्ध का खतरा सबसे अधिक : वॉशिंगटन पोस्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse