पहली बार संयुक्त राष्ट्र में रविवार को दीपावली मनायी गयी और इस वैश्विक संस्था का मुख्यालय रोशनी से नहा उठा. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के आगे के भाग को रोशनी से जगमग कर दिया गया और ‘हैप्पी दीपावली’ लिखा गया। इस भवन पर पारंपरिक दीया दर्शाया गया।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, ‘प्रकाश पर्व पहली बार दीपावली के मौके पर संयुक्त राष्ट्र जगमगाया।’
Happy Diwali!@UN celebrates Diwali for 1st time.
Thank you @UN_PGA for this initiative. pic.twitter.com/vPNaZojCj0— Syed Akbaruddin (@AkbaruddinIndia) October 29, 2016
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन को इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, ‘शुभ दीपावली, संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार दीपावली मनायी, इस पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष आपको धन्यवाद।’
Lighting up.@UN lights up for #Diwali for 1st time. pic.twitter.com/xX1tY5Vxrq
— Syed Akbaruddin (@AkbaruddinIndia) October 30, 2016
उन्होंने वहां से गुजरने वाले लोगों द्वारा इस भवन की तस्वीर खींचे जाने और उनके द्वारा जगमगाते संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने अपना फोटो खिंचवाने की तस्वीर भी साझा की।
The #Diwali selfie spot in New York on 30-31 October evening is @UN Headquarters.
Share your photos #Diwali@UN pic.twitter.com/BrVga3YViO— Syed Akbaruddin (@AkbaruddinIndia) October 30, 2016
थॉमसन ने भी दीपावली के मौके पर रोशनी में नहाए संयुक्त राष्ट्र भवन की तस्वीर ट्वीट की और लिखा, ‘अंधेरे पर प्रकाश, निराशा पर आशा, अज्ञानता पर ज्ञान एवं बुराई पर अच्छाई की जीत।’
संयुक्त राष्ट्र सचिवालय भवन 29-31 अक्तूबर तक दीपावली के उपलक्ष्य में जगमगाता रहेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में ‘दीपावली के महत्व’ को स्वीकार करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था।