सेंट्रल जेल से सिमी के आठ आतंकी फरार, जेलकर्मी की हत्या, बड़े आतंकी हमले की योजना

0
सेंट्रल जेल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भोपाल:मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सेंट्रल जेल से सोमवार सुबह आठ सिमी आतंकी फरार हो गए। भागने से पहले आतंकियों ने जेल के एक कर्मचारी की हत्या भी कर दी। वहीं, एक पुलिसवाले का हाथ-पैर बांध दिया। फरार आतंकियों की तलाश में पूरे शहर में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन छेड़ दिया गया है। भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, आतंकियों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले, अक्टूबर 2013 में खंडवा जेल से भी सात आतंकी फरार हो गए थे। हालांकि, उनमें से कुछ पकड़े गए, जबकि कुछ एनकाउंटर में मारे गए थे।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या, अकाली दल के पार्षद पर आरोप

इस घटना को सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चूक माना जा रहा है। आतंकियों ने दिवाली के अगले दिन इस वारदात को अंजाम देने के बारे में सोचा। इसके अलावा, एक ही जेल में 30 से ज्यादा आतंकियों को रखने पर भी सवाल उठ रहे हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत में पूर्व डीजीपी नंदन दुबे ने भी माना कि जेल की दीवारें कमजोर थीं। नंदन ने कहा कि सिस्टम कमजोर हो चुका है, ऐसे में वक्त आ चुका है कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा से समीक्षा की जाए।
अगले पेज पर पढ़िए- कैसे दिया घटना को अंजाम

इसे भी पढ़िए :  राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत भागी नेपाल, सात जिलों में अलर्ट जारी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse