तिब्बत में महसूस किए गए 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

0

नई दिल्ली। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) की रिपोर्ट के मुताबिक तिब्बत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया।

चीनी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि शुक्रवार(23 सितंबर) को रात में एक बजकर 23 मिनट पर चीन के सिचुआन पांत में तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र गार्जे, लितांग काउंटी में भूकंप आया। एजेंसी ने चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क सेंटर (सीईएनसी) का हवाला दिया है।

इसे भी पढ़िए :  दलाई लामा की भारत यात्रा से आग बबूला हुआ चीन, आधिकारिक विरोध कराएगा दर्ज

नुकसान या किसी के हताहत होने के बारे में अभी पता नहीं चल सका है। रूलोंग के दक्षिण पश्चिम में 104 किलोमीटर दूर भूकंप आया।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की मौजूदगी में गूंजा गायत्री मंत्र, चारों तरफ बजी तालियां

यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप की गहरायी तकरीबन 25 किलोमीटर के भीतर थी।