इस्लामिक स्टेट से लड़ने के लिए इराक को अमेरिका ने दिया एफ-16 लड़ाकू विमानों की नई खेप

0

दिल्ली
अमेरिका ने इराकी वायु सेना को एफ-16 फाइटिंग फाल्कन की एक नई खेप दी है जिससे दो साल से अधिक समय से इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ लड़ रहे इराक की वायु सेना को मजबूती मिलेगी।

इसे भी पढ़िए :  शक्तिशाली तूफान 'हार्वे' का आज अमेरिका से टकराने की आशंका

बगदाद के भीतर एवं निकट हुए हमलों में छह लोगों की मौत हो जाने की खबरों के बीच रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका और रूस के बाद यूरोपीय संसद ने भी किया ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का समर्थन  

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तहसीन इब्राहिम ने आज ‘एपी’ को बताया कि इस नई खेप में चार लड़ाकू विमान प्राप्त हुए हंै। इब्राहिम ने और अधिक जानकारी नहीं दी।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ही नहीं चीन भी है उत्तर कोरिया के निशाने पर, हाई अलर्ट पर मिसाइल बॉम्बर

अमेरिका ने इराक को 36 लड़ाकू विमान की बिक्री करने पर सहमति जताई है और यह नई खेप मिलने के साथ ही इराक के पास अब इनमें से आठ सेवारत एफ16 विमान हैं।