ट्रम्प ने हिलेरी को बताया वैज्ञानिक की हत्या का जिम्मेदार

0

न्यूयॉर्क। ईरानी परमाणु वैज्ञानिक शाहराम अमीरी की हत्या को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने हिलेरी को अमीरी की हत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। सोमवार की रात ट्रंप ने ट्वीट कर कहा,”कई लोगों का कहना है कि हिलेरी के ई-मेल हैक होने के कारण अमेरिका की मदद करने वाले वैज्ञानिक की ईरान हत्या कर पाया।” सीआइए को देश के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने के आरोप में ईरान ने अमीरी को फांसी पर लटका दिया था। वह जून 2009 में हज करने मक्का गए और वहीं से लापता हो गए। जुलाई 2010 में तेहरान लौटने के एक साल बाद मई 2011 में हालांकि उन्हें देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में बोले पीएम मोदी, 'सर्जिकल स्ट्राइक ने दिखाई भारत की ताकत, सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं'

उल्लेखनीय है कि उस समय हिलेरी अमेरिकी विदेश मंत्री थीं। वे सरकारी कामकाज के लिए निजी ई-मेल अकाउंट का इस्तेमाल करती थीं। हालांकि पिछले दिनों इस मामले में उन्हें क्लीनचिट देते हुए एफबीआइ ने कहा था कि हिलेरी का निजी सर्वर हैक होने के कोई प्रमाण नहीं हैं।

इसे भी पढ़िए :  जब बच्ची ने ट्रंप से पूछा, क्या आप कभी 24 घंटे तक भूखे-प्यासे रहे हैं?
Amiri
शाहराम अमीरी की फाइल फोटो

अमीरों को होगा फायदा
हिलेरी ने ट्रंप की आर्थिक नीतियों को अमीरों के लिए फायदेमंद बताया है। ट्रंप ने सोमवार को डेट्रॉयट में अपनी आर्थिक नीतियों का खाका पेश किया था। उन्होंने आयकर और कॉरपोरेट टैक्स में कमी का वादा किया है।फ्लोरिडा में रैली को संबोधित करते हुए हिलेरी ने कहा कि ट्रंप की आर्थिकनीतियां अमीरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें सभी अमेरिकियों का ख्याल नहीं रखा गया है।

इसे भी पढ़िए :  भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात, उधर रूस और अमेरिका भी आमने-सामने, क्या होगा अंजाम?

शहीद के माता-पिता बरसे
इराक में शहीद हुए अमेरिकी सैनिक हुमायूं खान के मात-पिता ने डोनाल्ड ट्रंप की फिर से तीखी आलोचना की है। खिज्र और गजला खान ने यूएसए टूडे से बातचीत में अमेरिका में मुसलमानों के खिलाफ बढ़ती असहिष्णुता के लिए ट्रंप को जिम्मेदार बताया था।दोनों ने पिछले महीने डेमोक्रेटिक सम्मेलन को भी संबोधित किया था। इसके लिए दोनों को नसीहत देने पर ट्रंप को अपनी पार्टी के भीतर भी विरोध का सामना करना पड़ा था।