गुजरात: रुपानी मंत्रिमंडल के 40 फीसदी मंत्री दागी, दर्ज है आपराधिक मामले

0
फाइल फोटो।

गांधीनगर: गुजरात के मुख्यमंत्री पद से आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे और मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के नए अध्ययन में एक हैरान करने वाला रिपोर्ट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने विजय रुपानी के मंत्रिमंडल में शामिल करीब 40 प्रतिशत मंत्रियों पर किसी न किसी प्रकार का आपराधिक मामला दर्ज है।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश ने खेला ब्राम्हण कार्ड, मायावती के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश

एडीआर द्वारा रुपानी मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों का अध्ययन करने पर पाया गया कि मुख्यमंत्री सहित 25 मंत्रियों में से 10 मंत्रियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज है। इसमें से पांच मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और डकैती जैसे मामले भी शामिल हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रिमंडल में शामिल कुल मंत्रियों में से 84 प्रतिशत मंत्री करोड़पति हैं और जिसमें इनकी औसत संपत्ति करीब 7.81 करोड़ रुपये हैं।

इसे भी पढ़िए :  अब योगी आदित्य नाथ चमकाएंगे मायावती के पार्क, स्मारकों के लिए 10 करोड़ दिए

अध्ययन में कहा गया है कि सबसे अधिक घोषित कुल आय वाले मंत्री भावनगर ग्रामीण से विधायक पुरुषोत्तम भाई सोलंकी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 37.61 करोड़ रुपये की है। रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रिमंडल में शामिल कुल मंत्रियों में 60 फीसदी यानी 15 मंत्री ग्रेजुएट या उससे अधिक शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं, जबकि 40 फीसदी मंत्री 12वीं या उससे कम पढ़े हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  चीन ने पाकिस्तानी स्टॉक एक्सचेंज में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी